aaye kuchh abr kuchh sharaab aaye
- Movie: The Finest Ghazals of Mehdi Hassan (Non-Film)
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director: Pt Ghulam Qadir
- Lyricist: Faiz Ahmed Faiz
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1985, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आये कुछ अब्र कुछ शराब आये
उसके बाद आये जो अज़ाब आये
बाम-ए-मीना से माहताब उतरे
दस्त-ए-साक़ी में आफ़ताब आये
कर रहा था ग़म-ए-जहाँ का हिसाब
आज तुम याद बेहिसाब आये
हर रग़-ए-ख़ूँ में फिर चराग़ाँ हो
सामने फिर वो बे-नक़ाब आये
'फ़ैज़' की राह सर-ब-सर मंज़िल
हम जहाँ पहुँचे कामयाब आये
उम्र के हर वरक़ पे दिल की नज़र
तेरी मेहर-ओ-वफ़ा के बाब आये
इस तरह अपनी ख़ामुशी गूँजी
गोया हर सिम्त से जवाब आये