aap yuu.N hii agar hamase milate rahe
- Movie: Ek Musafir Ek Hasina
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: O P Nayyar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Joy Mukherjee, Sadhana
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
र: आप यूँ ही अगर हमसे मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा
आ: ऐसी बातें न कर ऐ हसीं जादूगर
मेरा दिल तेरी नज़रों में खो जाएगा
र: पीछे-पीछे मेरे आप आतीं हैं क्यों -२
मेरी राहों में आँखें बिछाती हैं क्यों
आप आती हैं क्यों ...
आ: क्या कहूँ आपसे ये भी एक राज़ है
एक दिन इसका इज़हार हो जाएगा
र: कैसी जादूगरी की अरे जादूगर -२
तेरे चहरे से हटती नहीं ये नज़र
है ये नज़र ...
आ: ऐसी नज़रों से देखा अगर आपने
शर्म से रँग गुलनार हो जाएगा
र: मैं मोहब्बत की राहों से अंजान हूँ -२
क्या करूँ क्या क्या करूँ परेशान हूँ
मैं परेशान हूँ ...
आ: आपकी ये परेशानियाँ देखकर
मेरा दिल भी परेशान हो जाएगा
Comments/Credits:
% Transliterator: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu) % Date: Wed Aug 9, 1995 % Credits: Arun Verma % Editor: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu)