aap mujhe achchhe lagane lage
- Movie: Jeene Ki Raah
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Tanuja, Jeetendra
- Year/Decade: 1969, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आप मुझे अच्छे लगने लगे
सपने सच्चे लगने लगे
अहा
आप मुझे अच्छे लगने लगे
सपने सच्चे लगने लगे
नैन सारी रैन जगने लगे
के आप मुझे अच्छे लगने लगे
सपने सच्चे लगने लगे
नैन सारी रैन जगने लगे
के आप मुझे अच्छे लगने लगे
सपने सच्चे लगने लगे
बातें यही होने लगीं गाँव में हो
बातें यही होने लगीं गाँव में
छुपती फिरूँ मैं धूप में छाँव में
ज़ंजीरें फ़ौलाद की हैं पाँव में
मगर छन-छननन घुँघरू बजने लगे
अहा आप मुझे अच्छे लगने लगे
नैन सारी रैन जगने लगे
के आप मुझे अच्छे लगने लगे
सपने सच्चे लगने लगे
अँखियों को भेद खोलना आ गया हाय
अँखियों को भेद खोलना आ गया
मेरे मन को भी डोलना आ गया
ख़ामोशी को बोलना आ गया
देखो गीत मेरे मुख पे सजने लगे
अहा आप मुझे अच्छे लगने लगे
नैन सारी रैन जगने लगे
के आप मुझे अच्छे लगने लगे
सपने सच्चे लगने लगे
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)