aa.Nkho.n se kaajal kii lekar siyaahii ... mere pahale\-pahale pyaar
- Movie: Jhoola
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Salil Choudhary
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Pran, Sunil Dutt, Vyjayantimala, Rajendra Nath, Sulochna, Achala Sachdev
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( आँखों से काजल की लेकर सियाही
लिखा है ये ख़त सनम तेरे नाम
मेरे पहले-पहले प्यार
मेरे पहले-पहले प्यार
तुझे मेरा सलाम ) -२
आँखों से काजल की लेकर सियाही
आ हा हा
( दिल को बनाया काग़ज़ का टुकड़ा
उस पर लिखा मैंने फ़ुरक़त का दुखड़ा ) -२
तुम बिन न सुबह मेरी तुम बिन न शाम
मेरे पहले-पहले प्यार
मेरे पहले-पहले प्यार
तुझे मेरा सलाम
आँखों से काजल की लेकर सियाही
आ हा हा
( परदेस जिस दिन से तुम हो सिधारे
रातें गुज़ारूँ मैं गिन-गिन के तारे ) -२
अश्क़ों के वास्ता या आहों से काम
मेरे पहले-पहले प्यार
मेरे पहले-पहले प्यार
तुझे मेरा सलाम
आँखों से काजल की लेकर सियाही
लिखा है ये ख़त सनम तेरे नाम
मेरे पहले-पहले प्यार
मेरे पहले-पहले प्यार
तुझे मेरा सलाम
आँखों से काजल की लेकर सियाही
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://hindi-movies-songs.com/