aa.Nkho.n me.n Kushiyo.n ke aa.Nsuu ... hame.n pyaar ho gayaa
- Movie: Jaanwar
- Singer(s): Chorus, Alka Yagnik, Udit Narayan
- Music Director: Anand, Milind
- Lyricist: Sameer
- Actors/Actresses: Akshay Kumar, Karisma Kapoor
- Year/Decade: 1999, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आँखों में ख़ुशियों के आँसू
साँसों में जीने की प्यास
महकी धड़कन में जागा है
चाहत का पहला एहसास
सच कहते हैं हम सच कहते हैं हम कसम से
हमें प्यार हो गया सनम से
सच कहते हैं हम हमें प्यार हो गया
अब तो मुश्किल बड़ा इंतज़ार हो गया
कहां दिल खो गया कसम से
ओ हमें प्यार हो गया सनम से
क्या हसीं दिलनशीं ये ज़माना लगे
संग तेरे ये मौसम सुहाना लगे
क्या नशीली जवां ये मुलाकात है
होश में हम नहीं ऐसी क्या बात है
रब से ज़्यादा तेरा ऐतबार हो गया
कहां दिल खो गया ...
आजकल रात भर नींद आती नहीं
एक पल के लिए याद जाती नहीं
दिन महीना समां साल ऐसा न था
पहले दिल का मेरे हाल ऐसा न था
जीना तेरे बिना दुश्वार हो गया
कहां दिल खो गया ...