aa.Nkh milaane ke liye
- Movie: Chandan
- Singer(s): Geeta Dutt
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Kishore Kumar, Nutan, Mala Sinha
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आँख मिलाने के लिये दिल है लगाने के लिये
ये जहाँ महरबाँ मौज मनाने के लिये
चाँदनी जब तलक है जवाँ झूम ले
डाली डाली घूम ले मुँह कलियों का चूम ले
देख बहारों का समा नहीं अब आने के लिये
ये जहाँ महरबाँ मौज मनाने के लिये
ज़िंदगी क्या ख़बर आज है कल न हो
प्यार की ये महफ़िल न हो दिल में ये हलचल न हो
कोई मिले या न मिले नाज़ उठाने के लिये
ये जहाँ महरबाँ मौज मनाने के लिये
दो घड़ी प्यार कर मुस्कुरा गाए जा
काँटों को ठुकराए जा फूलों को अपनाए जा
एक बहाना ढूँढ ले रंग जमाने ले लिये
ये जहाँ महरबाँ मौज मनाने के लिये
Comments/Credits:
% Transliterator: Prithviraj Dasgupta % Date: Mar 13, 2001