aa.Ndhiyaa.N Gam kii yuu.N chalii.n
- Movie: Zeenat
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Hafiz Khan
- Lyricist:
- Actors/Actresses: Bibbo, Noorjahan, Shantarin, Yaqub, Nasim Jr
- Year/Decade: 1945, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आँधियाँ ग़म की यूँ चलीं
( आँधियाँ ग़म की यूँ चलीं
बाग़ उजड़ के रह गया ) -२
( समझे थे आसरा जिसे
वो भी बिछड़ के रह गया ) -२
आँधियाँ ग़म की यूँ चलीं
बाग़ उजड़ के रह गया
( पूछो ना माजरा-ए-ग़म
उजड़े हैं इस तरह से हम ) -२
घर का चराग़ क्या बुझा -२
घर ही उजड़ के रह गया
आँधियाँ ग़म की यूँ चलीं
बाग़ उजड़ के रह गया
( मुझ पर भी आई थी बहार
थोड़ी सी देर को मगर ) -२
हँसते ही आँसू आ गये -२
रंग बिगड़ के रह गया
आँधियाँ ग़म की यूँ चलीं
बाग़ उजड़ के रह गया
आँधियाँ ग़म की यूँ चलीं
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)