aanaa hai to chale aa_o suhaanii shaam hai
- Movie: Taxi Stand
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: TunTun, Om Prakash, K N Singh, Anita Guha, Sundar, Chandrashekhar, Majnu
- Year/Decade: 1958, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ : आना है तो चले आओ सुहानी शाम है
ऐसे में आपसे दिल को ज़रूरी काम है
र : हमको भी तो क़सम ले लो कहाँ आराम है
पहलू में दर्द है लब पे तुम्हारा नाम है
आ : इतना ही तुमसे हमको था कहना
दिल में समाना दिल ही में रहना -२
इस दिल को तुमसे यही काम है
आना है तो चले आओ ...
र : है डाली-डाली उल्फ़त की माला
रंगों में डूबा फूलों का प्याला -२
जैसे मुहब्बत का इक जाम है
हमसे भी तो क़सम ले लो ...
आ : हल्का सा अब तो करके इशारा
डूबते हुए को देना सहारा
तेरी ही नज़रों का ये काम है
आना है तो चले आओ ...