aaKirii giit muhabbat kaa sunaa luu.n to chaluu.n
- Movie: Neela Akash
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Madan Mohan
- Lyricist: Raja Mehdi Ali Khan
- Actors/Actresses: Dharmendra, Mala Sinha
- Year/Decade: 1965, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आखिरी गीत मुहब्बत का सुना लूं तो चलूं
मैं चला जाऊंगा
मैं चला जाऊंगा दो अश्क़ बहा लूं तो चलूं
आज मैं ग़ैर हूं कूछ दिन हुए मैं ग़ैर न था
मेरी चाहत मेरी उल्फ़त से तुझे बैर न था
मैं हूं अब ग़ैर यकीं दिल को दिला लूं तो चलूं
मैं चला जाऊंगा
मैं चला जाऊंगा दो अश्क़ बहा लूं तो चलूं
आज वो दिन है के तूने मुझे ठुकराया है
अपना अन्जाम इन आँखोन को नज़र आया है
दहशत-ए-दिल मैं ज़रा होश में आ लूँ तो चलूँ
मैं चला जाऊंगा
मैं चला जाऊंगा दो अश्क़ बहा लूं तो चलूं
तेरी दुनिया से मैं एक रोज़ चला जाउंगा
और गये वक़्त कि मानिंद नहीं आऊंगा
फीर न आने की क़सम आज मैं खा लूं तो चलूं
मैं चला जाऊंगा
मैं चला जाऊंगा दो अश्क़ बहा लूं तो चलूं
Comments/Credits:
% Credits: animesh (animesh@eecs.berkeley.edu) suplied second stanza