aaj ye merii zi.ndagii dekho Kushii me.n jhuumatii
- Movie: Ye Raaste Hain Pyar Ke
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Sunil Dutt, Leela Naidu
- Year/Decade: 1963, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
(आज ये मेरी ज़िंदगी देखो ख़ुशी में झूमती
जाने चली कहाँ, जाने चली कहाँ) -२
(तन्हा नहीं चली हूँ मैं दिल भी है मेरा हमसफ़र
गुज़री तो हूँ इधर से मैं फिर भी नई है रहगुज़र) -२
ज़र्रों में भी है रोशनी लेके तु मुझको आ गयी
ऐ ज़िंदगी कहाँ, ऐ ज़िंदगी कहाँ -२
(मुझको बुला रहा है क्यों देखो वो कोई दूर से
बढ़ने लगे मेरे क़दम जिसकी तरफ़ ग़ुरूर से) -२
दिल में भी है सुरूर सा, आँखों में भी है नूर सा
शमा जली कहाँ , शमा जली कहाँ
(राहों में मेरी फूल है तारे मेरी निगाह में
अब ना मुझे पुकाराना, डूब चली हूँ चाह में) -२
अपना नहीं है कुछ पता, ऐ मेरी बेख़ुदी बता
तू ले चली कहाँ, तू ले चली कहाँ
आज ये मेरी ज़िन्दगी ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Arunabha S Roy % Date: 1 Oct 2004 % Series: GEETanjali % generated using giitaayan