aaj kuchh aisii choT lagii hai
- Movie: Afsaanaa
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Husnlal-Bhagatram
- Lyricist: Asad Bhopali
- Actors/Actresses: Pran, Ashok Kumar, Jivan, Cukoo, Beena, Kuldeep Kaur
- Year/Decade: 1951, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आज कुछ ऐसी चोट लगी है
टूट गया पैमाना दिल का टूट गया पैमाना
कोई नहीं दुनिया में अपना
कौन सुने अफ़साना दिल का कौन सुने अफ़साना
( याद में जिसकी दिन बीते हैं
जिसके सहारे हम जीते हैं
जिसके सहारे हम जीते हैं ) -२
आज उसी ने ठुकराया है
प्यार भरा नज़राना दिल का प्यार भरा नज़राना
आज कुछ ऐसी चोट लगी है
टूट गया पैमाना दिल का टूट गया पैमाना
( कैसा शिकवा किसकी शिकायत
देख लिया अन्जाम-ए-मोहब्बत
देख लिया अन्जाम-ए-मोहब्बत ) -२
आप ही अपनी आग में जल कर
ख़ाक़ हुआ परवाना दिल का ख़ाक़ हुआ परवाना
आज कुछ ऐसी चोट लगी है
टूट गया पैमाना दिल का टूट गया पैमाना