aaj kisii ne baato.n\-baato.n me.n jab unakaa naam liyaa - - Talat
- Movie: non-Film
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director:
- Lyricist: Ghulam Rabani Battan
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आज किसी ने बातों-बातों में जब उनका नाम लिया
दिल ने जैसे ठोकर खाई, दर्द ने बढ़ कर थाम लिया
राह-ए-तलब में चलते-चलते थक कर जब हम चूर हुये
ज़ुल्फ़ की ठण्डी छाँव में बैठे, पल दो पल आराम लिया
दीवारों के साये-साये उम्र बिताई दीवाने
मुफ़्त में तन आसानी-ए-ग़म का अपने सर इल्ज़ाम लिया
घर से दामन झाड़ के निकले वहशत का सामान न पूछ
यानी गर्द-ए-राह से हमने रख़्त-ए-सफ़र का काम लिया
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com