aaj kii raat nayaa chaa.Nd le ke aa_ii hai
- Movie: Shaadi
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Dharmendra, Saira Bano, Manoj Kumar, Balraj Sahni
- Year/Decade: 1962, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आज की रात नया चाँद ले के आई है -२
चाँदनी छाई है
जाने क्या लाई है
आँख शर्माई है
आज की रात नया चाँद ले के आई है
कोई जब देखे इधर, हाय मेरी आँख झुके -२
चाहूँ कुछ कहना अगर
हाय मेर साँस रुके
रुकता है जो साँस रुके
झुकती है जो आँख झुके
आज की रात नया चाँद ले के आई है
चाँदनी छाई है
जाने क्या लाई है
आँख शर्माई है
आज की रात नया चाँद ले के आई है
देर से प्यार हुआ चलो जी हो तो गया -२
दिल को खोना था जहाँ चलो वहाँ खो तो गया
खोने भी दो खो जो गया
होने भी दो हो जो गया
आज की रात नया चाँद ले के आई है
चाँदनी छाई है
जाने क्या लाई है
आँख शर्माई है
आज की रात नया चाँद ले के आई है
प्यार का उनपे असर क्या ख़बर है के नहीं -२
जो लगी आग इधर वो उधर है के नहीं
उनको ख़बर है के नहीं
उनपे असर है के नहीं
आज की रात नया चाँद ले के आई है
चाँदनी छाई है
जाने क्या लाई है
आँख शर्माई है
आज की रात नया चाँद ले के आई है