aaj andhere ko miTaanaa ... ai mere soye hu_e pyaar
- Movie: Payal Ki Jhankar
- Singer(s): Asha Bhonsle, Kishore Kumar
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Rahman, Kishore Kumar, Dhumal, Rajshri, Jyotilaxmi
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आज अन्धेरे को मिटाना होगा इक नया दीप जलाना होगा
आज कुछ भूली हुई यादों को अपनी पायल से जगाना होगा
ऐ मेरे सोये हुए प्यार ज़रा होश में आ -२
हो चुकी नींद बहुत जाग ज़रा होश में आ
ये उदासी तो ना थी तेरी आँखों में कभी
गीत गाने के हैं दिन क्यूँ उदासी है लगी
अपने होंठों पे ज़रा प्यार के गीतों को भी ला
ऐ मेरे सोये हुए ...
क्या हुई तेरी हँसी क्या हुई तेरी अदा
तेरी महफ़िल का समाँ कभी ऐसा तो न था
फिर वो ही धूम मचा फिर वो ही अन्दाज़ दिखा
ऐ मेरे सोये हुए ...
वास्ता प्यार का यूँ देख ले एक नज़र
या मुझे इतना बता मेरी मंज़िल है किधर
तेरी दुनिया है जहाँ मेरी दुनिया भी वहाँ
छोड़ कर दर ये तेरा और जाऊँ मैं कहाँ
या तो खुद होश में आ या मुझे बेहोश बना -२
ऐ मेरे सोये हुए ...