aa_ii hai bamba_ii se piyaa jii kii paatii
- Movie: Bade Ghar Ki Bahu/ Bhabhi
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Chitragupt
- Lyricist: Tanvir Naqvi
- Actors/Actresses: Geeta Bali, Abhi Bhattacharya, Kuldeep Kaur, Sundar
- Year/Decade: 1960, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आई है बम्बई से पिया जी की पाती
फिरूँ इतराती मैं झूम-झूम के
हो
आई है बम्बई से पिया जी की पाती
फिरूँ इतराती मैं झूम-झूम के
क्यूँ
झूले है मन मोरा सपनों के झूले
झूले है मन मोरा
झूले है मन मोरा सपनों के झूले
जा के बिदेस मोहे पिया नहीं भूले
हो
जा के बिदेस मोहे पिया नहीं भूले
मारे ख़ुशी के
मारे ख़ुशी के मैं तो फूली न समाती
फिरूँ इतराती मैं झूम-झूम के
हो
आई है बम्बई से पिया जी की पाती
फिरूँ इतराती मैं झूम-झूम के
ओ
( लाखों में एक हैं जी मोरे सँवरिया
जी मोरे सँवरिया ) -२
लग नहीं जाये कहीं जग की नजरिया -२
डर के नज़र से
डर के नज़र से उन्हें नैनों मे छुपाती
फिरूँ इतराती मैं झूम-झूम के
हो
आई है बम्बई से पिया जी की पाती
फिरूँ इतराती मैं झूम-झूम के
ओ
( तरसे है जिया मेरा पी के मिलन को
जी पी के मिलन को ) -२
कैसे छुपाऊँ भला मन की लगन को -२
राह तकूँ मैं
राह तकूँ मैं बैठी पिया-पिया गाती
फिरूँ इतराती मैं झूम-झूम के
हो
आई है बम्बई से पिया जी की पाती
फिरूँ इतराती मैं झूम-झूम के