aaii diivaalii, aaii diivaalii
- Movie: Rattan
- Singer(s): Zohrabai Ambalewali
- Music Director: Naushad
- Lyricist: D N Madhok
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1944, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आई दीवाली, आई दीवाली - २
दीपक संग नाचे पतंगा
मैं किसके संग नाचूँ बताजा
आई दीवाली, आई दीवाली ...
(बचपन जवानी संग नाचके चला गया
अब नाचे जवानी बुढ़ापे संग वो दिन आ गया ) - २
अब नाचे जवानी बुढ़ापे संग वो दिन आ गया
बिछड़े हुए साथी ज़रा आ
मैं किसके संग नाचूं बताजा
आई दीवाली, आई दीवाली ...
(किसको गुमान था वो दिन भी गुज़र जायेंगे
और एक बार जाके वो फिर लौट के ना आयेंगे ) - २
बिछड़े हुए साथी ज़रा आ
मैं किसके संग नाचूँ बताजा
(आई दीवाली, आई दीवाली ) - २
दीपक संग नाचे पतंगा
मैं किसके संग नाचूँ बताजा
आई दीवाली, आई दीवाली ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@chandra.astro.indiana.edu)