aadhe idhar hai.n aadhe udhar
- Movie: Ghar Ghar mein Diwaali
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses: Shyama, Sajjan, Manorama, Gajanan Jagirdar
- Year/Decade: 1955, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आधे इधर हैं आधे उधर
यह हज़रत-ए-दिल हैं न जाने किधर
उनको ख़बर है न हमको ख़बर
यह हज़रत-ए-दिल ...
ज़ुल्फ़ों की गलियों में खोए कभी
पलकों की छाँव में सोए कभी
ढूँढें तो ढूँढें दिल को कहाँ
कि ऐसी लगी है किसी की नज़र
यह हज़रत-ए-दिल ...
उनकी नज़र का इशारा मिला
कुछ अपने जुनूँ का सहारा मिला
कहते हुए यह मियाँ मजनूँ चले
कि जब से मिली है नज़र से नज़र
यह हज़रत-ए-दिल ...