aa terii tasaviir banaa luu.N
- Movie: Naadan
- Singer(s): Talat Mehmood
- Music Director: Chic Chocolate
- Lyricist: P L Santoshi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1951, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ तेरी तसवीर बना लूँ
मैं अपनी तक़दीर बना लूँ
दिल के कोरे कागज़ पर
उल्फ़त की लकीर बना लूँ
आ तेरी तसवीर बना लूँ ...
रंग हमारे तेरी जवानी
बन जाये एक प्रेम कहानी
दूर किसी को लेने जा के
सुन लूँ और सुना लूँ
आ तेरी तसवीर बना लूँ ...
बाल हैं बादल जैसे काले
साग़र से नैना मतवाले
तेरे गुलाबी गालों से
जी करता है रंग चुरा लूँ
आ तेरी तसवीर बना लूँ ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Vijay Kumar