aa niile gagan tale pyaar ham kare.n
- Movie: Baadshah
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Hemant Kumar
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Hasrat Jaipuri
- Actors/Actresses: Pradeep Kumar, Usha Kiran
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ नीले गगन तले प्यार हम करें
हिल मिल के प्यार का इक़रार हम करें
आ नीले ...
ये शाम की बेला ये मधुर मस्त नज़ारे
बैठे रहें हम यूँहीं बाहों के सहारे
वो दिन ना आए इन्तज़ार हम करें
आ नीले गगन ...
दो जां हैं हम ऐसे मिले एक ही हो जाएं
ढूँढा करे दुनिया हमें हम प्यार में खो जाएं
बेचैन बहारों को गुलज़ार हम करें
आ नीले गगन तले ...
तू माँग का सिन्दूर तू आँखों का है काजल
ले बांध ले हाथों के किनारे से ये आँचल
सामने बैठे रहो श्रृंगार हम करें
आ नीले गगन तले ...
Comments/Credits:
% Credits: G. Ravi Sriniwas (Georgia Institute of Technology, Atlanta Georgia) % Satish Subramanian (subraman@cs.umn.edu) % Header Info: Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)