aa ke sajjaadaa\-nashii.n kaise hu_aa mere baad - - Mehdi Hasan
- Movie: non-Film
- Singer(s): Mehdi Hasan
- Music Director:
- Lyricist: Mir Taqi Mir
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: unknown
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ के सज्जादा-नशीं कैसे हुआ मेरे बाद
न रही दश्त में काली कोई जा मेरे बाद
चाक करना है इसी ग़म से गिरेबान-ए-क़फ़न
कौन खोलेगा तेरे बन्द-ए-कबा मेरे बाद
वो हवा-खाह-ए-चमन हूँ के चमन में हर सुबह
पहले मैं जाता था और बाद-ए-सबा मेरे बाद
तेज़ रखना सर-ए-हर ख़ार को ऐ दश्त-ए-जुनूँ
शायद आ जाये कोई आब्ला-पा मेरे बाद
मुँह पे रख दामन-ए-गुल रोयेंगे मुर्ग़ान-ए-चमन
हर रविश ख़ाक उड़ाएगी सबा मेरे बाद
बाद मरने के मेरी कब्र पे आया वो 'मीर'
याद आई मेरे ईसा को दवा मेरे बाद