aa jaa_e.N jaanevaale, lauT aa_e bahaare.n
- Movie: Chandni Chowk
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Shekhar, Meena Kumari
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ जाएँ जानेवाले लौट आए बहारें
आ ऐ पपीहे पी को ज़रा मिलके पुकारें
तेरा भी वही ग़म है, मेरा भी वही ग़म
दोनों के दिलों में है इक दर्द का मातम
इक दर्द का मातम
बिगड़ी हुई तक़दीरें आ मिलके सँवारें
आ ऐ पपीहे पी को ...
आएँ ना वो तो इक दिन ये शम्मा बुझाके
जल जाएँगे घूँघट में हम आग लगाके
हम आग लगाके
पी बिन अकेले रातें हम कैसे बिताएँ
आ ऐ पपीहे पी को ...
Comments/Credits:
% Transliterator: Arunabha S. Roy % Date: Mar 2, 2003 % Series: LATAnjali % generated using giitaayan