Browse songs by

aa jaa tujhako pukaare.n mere giit re

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


आ जा तुझको पुकारें मेरे गीत रे, मेरे गीत रे
ओ मेरे मितवा, मेरे मीत रे, आजा ...

नाम न जानूं तेरा देश न जानूं
कैसे मैं भेजूं सन्देश न जानूं
ये फूलों की ये झूलों की, रुत न जाये बीत रे
आजा तुझको ...

तरसेगी कब तक प्यासी नज़रिया
बरसेगी कब मेरे आँगन बदरिया
तोड़ के आजा छोड़ के आजा, दुनिया की हर रीत रे
आजा तुझको ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)
% Credits: Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu)
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image