aa jaa merii barabaad mohabbat ke sahaare
- Movie: Anmol Ghadi
- Singer(s): Noorjahan
- Music Director: Naushad
- Lyricist: Tanvir Naqvi
- Actors/Actresses: Noorjahan, Suraiyya, Surinder
- Year/Decade: 1946, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
( आ जा, आ जा
आ जा मेरी बरबाद मोहब्बत के सहारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे ) -२
( आये भी न थे ख़ुश्क़ हुये आँखों में आँसू
हाय आँखों में आँसू ) -२
निकले भी न थे लुट गये अरमान बेचारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे
( अन्जाम-ए-मोहब्बत हमें मालूम है लेकिन
हमें मालूम है लेकिन ) -२
लेते हैं तेरे ग़म में उम्मीदों के सहारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे
( था दिल को फ़क़त तेरी मोहब्बत का सहारा
मोहब्बत का सहारा ) -२
हमने इसी उम्मीद पे दिन अपने ग़ुज़ारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे
आ जा, आ जा
आ जा मेरी बरबाद मोहब्बत के सहारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@chandra.astro.indiana.edu)