aa jaa ... tujhako pukaare meraa pyaar
- Movie: Neelkamal
- Singer(s): Mohammad Rafi
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Manoj Kumar, Raj Kumar, Waheeda Rehman
- Year/Decade: 1968, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ जा आ जा आ जा
तुझको पुकारे मेरा प्यार
आजा, मैं तो मिटा हूँ तेरी चाह में
तुझको पुकारे मेरा प्यार
दोनो जहाँ की भेंट चढ़ा दी मैने राह में तेरी
अपने बदन की खाक़ मिला दी मैने आह में तेरी
अब तो चली आ इस पार
आजा मैं तो मिटा हूँ ...
इतने युगों से इतने दुखों को कोई सह ना सकेगा
मेरी क़सम मुझे तू है किसीकी कोई कह ना सकेगा
मुझसे है तेरा इक़रार
आजा, मैं तो मिटा हूँ ...
आखिरी पल है आखिरी आँहें तुझे ढूँढ रही हैं
डूबती सांसें बुझती निगाहें तुझे ढूँढ रही हैं
सामने आजा एक बार
आजा, मैं तो मिटा हूँ ...
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu) % Venkatasubramanian K Gopalakrishnan (gopala@cs.wisc.edu) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)