aa ga_ii yaad shaam Dhalate hii
- Movie: Anjuman (Non-Film)
- Singer(s): Ghulam Ali
- Music Director:
- Lyricist: Munir Niyazi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1990, 1990s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
आ गई याद शाम ढलते ही
बुझ गया दिल चराग़ जलते ही
खुल गये सहर-ए-ग़म के दरवाज़े
इक ज़रा सी हवा के चलते ही
कौन था तू के फिर न देखा तुझे
मिट गया ख़ाब आँख मलते ही
तू भी जैसे बदल सा जाता है
अक्स-ए-दीवार के बदलते ही