zindagii ke ra.ng ka_ii re saathii re
- Movie: Aadmi Aur Insaan
- Singer(s): Asha Bhonsle
- Music Director: Ravi
- Lyricist: Sahir Ludhianvi
- Actors/Actresses: Ajit, Dharmendra, Saira Bano, Feroz Khan, Mumtaz, Madan Puri
- Year/Decade: 1969, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,

ज़िन्दगी के रंग कई रे साथी रे ज़िन्दगी के रंग कई रे -२
ज़िन्दगी दिलों को कभी जोड़ती भी है
ज़िन्दगी दिलों को कभी तोड़ती भी है -२
ज़िन्दगी के रंग ...
ज़िन्दगी की राह में ख़ुशी के फूल भी
ज़िन्दगी की राह में ग़मों की धूल भी -२
ज़िन्दगी के रंग ...
ज़िन्दगी कभी यक़ीं कभी ग़ुमान है
हर क़दम पे तेरा-मेरा इम्तहान है
ज़िन्दगी के रंग ...
