Browse songs by

tvameva maataa ... jinake hiraday shrii raam base.n - - Mukesh

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


श्लोक:
त्वमेव माता च पिता त्वमेव
त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव
त्वमेव सर्वं मम देव देव

जिनके हिरदय श्री राम बसें
उन और को नाम लियो न लियो
जिनके हिरदय श्री राम बसें
उन और को नाम लियो न लियो
जिनके ह्रिअदय श्री राम ...

कोई माँगे कंचन सी काया
कोई माँग रहा प्रभु से माया
कोई पुन्य करे कोई दान करे
कोई दान का रोज़ बखान करे
जिन कन्याधन को दान दियो -२
उन और को दान दियो न दियो
जिनके हिरदय श्री राम ...

कोई घर में बैठा नमन करे
कोई हरिमन्दिर में भजन करे
कोई गंगा-जमना स्नान करे
कोई काशी जाकर ध्यान धरे
जिन मातु-पिता की सेवा की - २
उन तीरथ-स्नान कियो न कियो

जिनके हिरदय श्री राम बसें उन
और को नाम लियो न लियो
जिनके हिरदय श्री राम ...

Comments/Credits:

			 % Date: 20 Jun 2004
% generated using giitaayan
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image