Browse songs by

sakhii re meraa man ulajhe tan Dole

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


सखी रे मेरा मन उलझे तन डोले
अब चैन पड़े तब ही जब उनसे मिलन हो ले
सखी रि मेर मन उलझे तन डोले ...

लाख जतन करूँ ध्यान बटे न
ये रसवन्ती रैन कटे न
पवन अगन सि घोले
अब चैन पड़े तब ही जब उनसे मिलन हो ले
सखी रि मेर मन उलझे तन डोले ...

साँस भी लूँ तो आँच सी आये
चंचल काया पिघली जाये
अधरों में त्रिष्णा बोले
अब चैन पड़े तब ही जब उनसे मिलन हो ले
सखी रि मेर मन उलझे तन डोले ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: K Vijay Kumar
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image