sabase pyaaraa sabase nyaaraa prabhujii naam tumhaaraa
Back to: main indexView: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल:सबसे प्यारा सबसे न्यारा प्रभुजी नाम तुम्हारा
जिसका कोई न जग में उसका तुम ही एक सहारा
ल,र:सबसे प्यारा सबसे न्यारा प्रभुजी नाम तुम्हारा
जिसका कोई न जग में उसका तुम ही एक सहारा
जै जै श्याम घनशयाम, जै जै श्याम घनश्याम, जै जै श्याम
घनशयाम
र:सारा जग है उसका दाता तू जिसका हो जाये
दाता तू जिसका हो जाये
भूल जाये सारा दुखड़ा जो शरण तुम्हारी आये
दाता शरण तुम्हारी आये
सागर से मिल कर सागर बन जाये जल की धारा
जिसका कोई न जग में उसका तुम ही एक सहारा
ल,र,को:जै जै श्याम...
ल:आते जाते दो साँसों पर मान करें हम कैसा
दाता मान करें हम कैसा
सब कुछ देने वाला तू अभिमान करें हम कैसा
दाता मान करें हम कैसा
सुख दे चाहे दुख दे दाता सब कुछ हमको प्यारा
जिसका कोई न जग में उसका तुम ही एक सहारा
ल,र,को:जै जै श्याम घनश्याम, जै जै श्याम घनश्याम, जै जै
श्याम घनश्याम
सबसे प्यारा...
को:अपने द्वार की भक्ति दे दो अपना दास बना लो
प्रभुजी अपना दास बनालो
भटकें ग़र हम कभी तो अपना समझ के गले लगा लो प्रभुजी हमको
गले लगा लो
तुम नैनन की ज्योत हो प्रभुजी तुम मन का उजियारा
जिसका कोई न जग में उसका तुम ही एक सहारा
ल,र,को:जै जै श्याम घनश्याम, जै जै श्याम घनश्याम, जै जै
श्याम घनश्याम
सबसे प्यारा...
Comments/Credits:
% Date: 22 Aug 2003 % generated using giitaayan