phir ko_ii muskaraayaa phir ek phuul khilaa
- Movie: Apne Huye Paraye
- Singer(s): Mukesh
- Music Director: Shankar, Jaikishan
- Lyricist: Shailendra Singh
- Actors/Actresses: Shashikala, Manoj Kumar, Mala Sinha
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
फिर कोई मुस्कराया फिर एक फूल खिला
कोई बुलाए और कोई आए अब दिल चाहे क्या
फिर कोई मुस्कराया ...
ज़िन्दगी फिर वही गीत गुनगुनाने लगी
इस गली झूमती बहार आने लगी
फिर कोई मुस्कराया ...
दिल मेरे झूम ले याद कर के इस शाम को
बहके हम जिस घड़ी पी के प्यार के जाम को
फिर कोई मुस्कराया ...
होना है आज फिर अपने सब्र का इम्तिहाँ
लूटना है तुमको फिर आज मेरा दिल मेरी जाँ
फिर कोई मुस्कराया ...
फिर से वही हलचल हसरतें मचलने लगीं
फिर वो शोख़ियाँ नग़्मा बन के ढलने लगीं
फिर कोई मुस्कराया ...