Browse songs by

o maahii o dupaTTaa meraa de\-de

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ल : ओ माही ओ माही ओ
( दुपट्टा मेरा दे-दे ) -२ दे-दे

तू है बेदर्दी तुझे लाज ना आए रे -२
नाज़ुक कलाई मेरी टूट ना जाए रे -२
दे दे दुपट्टा ओ परदेसिया -२
ओ माही ओ दुपट्टा मेरा ...

र : ओ गोरी ओ गोरी ओ
कर लो ये वादा गोरी आओगी चोरी-चोरी -२
अच्छा है ये बहाना लेने दुपट्टा आना
हम ना देंगे तू ज़ोर लगा ले -२
ल : ओ माही ओ दुपट्टा मेरा ...

लूँ मैं बलाएँ तेरी कर ना बदनामी मेरी -२
अब ना सताओ सैंया तुझको क़सम है मेरी -२
दे-दे दुपट्टा ओ परदेसिया ...

र : ओ गोरी ओ गोरी ओ
इसने मिलाया हमें प्यारा दुपट्टा तेरा -२
एक किनारा तेरा एक किनारा मेरा
( आज दोनों किनारे मिला दे ) -२ मिला दे
ल : ओ माही ओ दुपट्टा मेरा ...

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image