naam gum jaayegaa cheharaa ye badal jaayegaa
- Movie: Kinaara
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Bhupinder
- Music Director: R D Burman
- Lyricist: Gulzar
- Actors/Actresses: Dharmendra, Hema Malini, Jeetendra, Shriram Lagoo
- Year/Decade: 1977, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नाम गुम जायेगा, चेहरा ये बदल जायेगा
मेरी आवाज़ ही, पहचान है
गर याद रहे
वक़्त के सितम, कम हसीं नहीं
आज हैं यहाँ, कल कहीं नहीं
वक़्त से भरे अगर, मिल गये कहीं
मेरी आवाज़ ही ...
जो गुज़र गई, कल की बात थी
उम्र तो नहीं, एक रात थी
रात का सिला अगर, फिर मिले कहीं
मेरी आवाज़ ही ...
दिन ढले जहाँ, रात पास हो
ज़िंदगी की लौ, ऊँची कर चलो
याद आये गर कभी, जी उदास हो
मेरी आवाज़ ही ...
Comments/Credits:
% Credits: Bijal C. Modi (bijal@fission.Nuc.Berkeley.EDU) % Preetham Gopalaswamy (preetham@src.umd.edu) % Editor: Anurag Shankar (anurag@astro.indiana.edu)