na ye chaa.Nd hogaa na taare rahe.nge
- Movie: Shart
- Singer(s): Geeta Dutt
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Shyama, Deepak
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
न ये चाँद होगा न तारे रहेंगे
मगर हम हमेशा तुम्हारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...
नज़र ढूँढती थी जिसे पा लिया है
उम्मीदों के फूलों से दामन भरा है
ये दिन हमको सब दिन से प्यारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...
कहूँ क्या मेरे दिल का अर्मान क्या है
तुम्हें हर घड़ी चूमना चाहता है
कहाँ तक भला जी को मारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...
सहारा मिले जो तुम्हारी हँसी का
भुला देंगे हम सारा ग़म ज़िन्दगी का
तुम्हारे लिये हैं तुम्हारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...
आ..., न ये चाँद होगा, न तारे रहेंगे
मगर हम हमेशा, तुम्हारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...
बिछड़कर चले जाएं तुमसे कहीं
तो ये ना समझना मुहब्बत नहीं
जहाँ भी रहे हम तुम्हारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...
ज़माना अगर कुछ कहेगा तो क्या
मगर तुम न कहना हमें बेवफ़ा
तुम्हारे लिये हैं तुम्हारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...
Comments/Credits:
% Credits: C. S. Sudarshana Bhat (cesaa129@utacnvx.uta.edu)