Browse songs by

morii aTariyaa pe kaagaa bole moraa jiyaa Dole

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


( मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है ) -२

( मोरे मन में उठी है उमंग रे
ओ मोरा फड़के है बाँया अंग रे ) -२
मोरे मन की मुरलिया पे हौले-हौले
सुर खोले-खोले
कोई गा रहा है

मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है

आज बगिया में आई बहार रे
ओ मेरे जीवन में सोलह सिंगार रे
हो मेरे जीवन में सोलह सिंगार रे
मोरे कान में गुन-गुन बोले-बोले
रस घोले-घोले
कोई गा रहा है

मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है

( मोरे माथे पे कुमकुम की बिन्दिया
आज लूँगी न पल भर मैं निंदिया ) -२
घर में ठण्दी हवा मस्त डोले
घूँघट पट खोले
जिया लहरा रहा है

मोरी अटरिया पे कागा बोले
मोरा जिया डोले
कोई आ रहा है

View: Plain Text, हिंदी Unicode, image