Browse songs by

mere haatho.n me.n lage to ra.ng laa_e

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


मेरे हाथों में लगे तो रंग लाए
मेहंदी तेरे नाम की
पिया माँगे रे
पिया माँगे रे माँगे रे मेरी माँग
लाली तोसे शाम की

गोरी नदिया का गोरा बदन झूमे
तुझे देखे तो ठंडी पवन झूमे
चूड़ी खनके जैसे कोई गीत मिलन का गाए
छम छम करती पायल तुझको अपने पास बुलाए
माँगे माँगे रे
पिया माँगे रे माँगे रे मेरी माँग
लाली तोसे शाम की

जाने कब से मैं देखूँ यही सपना
रहूँ बनके दुल्हनिया तोरे अंगना
मेरे तन की डाली तेरी बाहों में खिल जाए
झूम उठे माथे की बिंदिया तू जो अंग लगाए
पिया माँगे रे
पिया माँगे रे माँगे रे मेरी माँग
लाली तोसे शाम की

मेरे हाथों में लगे तो रंग लाए ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Arunabha S Roy
% Date: 22 Sep 2003
% Series: GEETanjali
% generated using giitaayan
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image