mai.n kaise use pasa.nd karuu.N ... wo aurat hai tuu mahabuubaa
- Movie: Satyam Shivam Sundaram
- Singer(s): Lata Mangeshkar, Nitin Mukesh
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Shashi Kapoor, Zeenat Aman
- Year/Decade: 1978, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
नि: मैं कैसे उसे पसंद करूँ
मैं कैसे आँखें बंद करूँ
( वो औरत है तू महबूबा
तू सब कुछ है वो कुछ भी नहीं ) -२
ल: तुम ऐसे उसे पसंद करो
मिल बैठो बातें चंद करो
वो औरत है मैं महबूबा
वो सब कुछ है मैं कुछ भी नहीं
कुछ भी नहीं
वो औरत है मैं महबूबा
वो सब कुछ है मैं कुछ भी नहीं
नि: मेरे लिये जो प्यार-मुहब्बत उसके लिये पहेली -२
चम्पा कैसे भाये उसे जिसके मन बसी चमेली
ल: उसका दुख है मेरा दुख मेरी सौतन मेरी सहेली
मेरे बिना अकेले तुम वो तुम्हरे बिना अकेली
मत ये दीवार बुलन्द करो
मिल बैठो बातें चंद करो
वो औरत है मैं महबूबा
वो सब कुछ है मैं कुछ भी नहीं
कुछ भी नहीं
वो औरत है मैं महबूबा
वो सब कुछ है मैं कुछ भी नहीं
ओऽ
नि: उसका नाम न ले मुझको नफ़रत है उसके नाम से
ल: थक गये हो बेचैन हो तुम सो जाओ आराम से
नि: ये रैन मिलन की रैना है
ल: मिल कर भी दूर ही रहना है
नि: तूने कितना तरसाया है
ल: तुमने कितना तड़पाया है
नि: रूपा क्यूँ रूप छुपाती है
ल: ऐसे में शर्म तो आती है
नि: अब ये घूँघट उठ जाने दो
ल: कुछ देर यूँही शर्माने दो
नि: मुख ढाँप लिया क्यूँ हाथों से
ल: डर लगता है इन बातों से
नि: मैं दूँगा अपना नाम तुझे
ल: तुम कर दो बदनाम मुझे
नि: कुछ पाप नहीं है प्यार है ये
ल: इक शीशे की दीवार है ये
नि: गिर जाने दो दीवारों को
ल: छुपने दो चाँद-सितारों को