maa_ii rii mai.n to madhuban me.n nirakh liyo nandalaal
- Movie: Chandralekha
- Singer(s): Uma Devi
- Music Director: D Parthasarathi
- Lyricist: Pt Indra-Bharat Vyas
- Actors/Actresses: Ranjan, T R Rajkumari, M K Radha, Sundaribai, Yashodhara Katju
- Year/Decade: 1948, 1940s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
माई री मैं तो मधुबन में -२
निरख लियो नन्दलाल
परख लियो नन्दलाल
माई री मैं तो मधुबन में
सर पर मुकुट धरे -२
बाँसुरिया अधर धरे
गले बैजन्तिमाल -२
निरख लियो नन्दलाल
माई री मैं तो मधुबन में
भँवरों के गुंजन में
( भँवरों के गुंजन में
कलियों के नैनन में ) -२
कुंज-कुंज डाल-डाल -२
निरख लियो नन्दलाल
माई री मैं तो मधुबन में
राधा मन मोद भरे
( राधा मन मोद भरे
मंद-मंद हास करे ) -२
हो गये नैना निहाल -२
निरख लियो नन्दलाल
माई री मैं तो मधुबन में
निरख लियो नन्दलाल
परख लियो नन्दलाल
माई री मैं तो मधुबन में
माई री मैं तो -२
माई री मैं तो मधुबन में
Comments/Credits:
% Song courtesy: http://www.indianscreen.com (Late Shri Amarjit Singh)