Browse songs by

Kvaab me.n hamako bulaate ho

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


ख़्वाब में हमको बुलाते हो
ये क्या करते हो, हो ये क्या करते हो
प्यार की नींद चुराते हो
ये क्या करते हो, हो ये क्या करते हो

देखके एक नज़र -२
मुझपे गिराके बिजली -२
आग पानी में लगाते हो
ये क्या करते हो, हो ये क्या करते हो

देख लो ढूँढ के
हम सा न मिलेगा तुमको -२
जाओ क्यों हमको बनाते हो
ये क्या करते हो, हो ये क्या करते हो

छींटे पानी के न दो -३
नींद मेरी आँखों में -२
सोये फ़ितने को जगाते हो
ये क्या करते हो, हो ये क्या करते हो

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Arunabha S Roy
% Credits: Satish Kalra
% Date: 30 Jan 2005
% Series: LATAnjali
% generated using giitaayan
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image