koii ye kaise bataaye ke vo tanhaa kyo.n hai
- Movie: Arth
- Singer(s): Jagjit Singh
- Music Director: Kuldeep Singh
- Lyricist: Kaifi Azmi
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1982, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कोई ये कैसे बता ये के वो तन्हा क्यों है ?
वो जो अपना था वोही और किसी का क्यों है ?
यही दुनिया है तो फिर ऐसी ये दुनिया क्यों है ?
यही होता हैं तो आखिर यही होता क्यों है ?
एक ज़रा हाथ बढ़ा, दे तो पकड़ले दामन
उसके सीने में समा जाये हमारी धड़कन
इतनी कुर्बत हैं तो फिर फ़ासला इतना क्यों है ?
दिल-ए-बरबाद से निकला नहीं अब तक कोई
एक लुटे घर पे दिया करता हैं दस्तक कोई
आस जो टूट गयी फिर से बंधाता क्यों है ?
तुम मसर्रत का कहो या इसे ग़म का रिश्ता
कहते हैं प्यार का रिश्ता हैं जनम का रिश्ता
हैं जनम का जो ये रिश्ता तो बदलता क्यों है ?
कुरबत = nearness (opposite of dooree)
मसर्रत = happiness
Comments/Credits:
% Transliterator: Ravi Kant Rai (rrai@plains.nodak.edu) % Credits: Ashok (adhareshwar@worldbank.org)