Browse songs by

kaun ho tum, kaun ho

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


१: मिलन

नव मदिरा, जैसी अन-चखी नव मदिरा
जैसी अन-गींधा मूर्ती
जाने किसकी मिलन रात पर
चमकेगी ये बन-ज्योती, आ आ आ

कौन हो तुम, कौन हो -२
कौन हो

कवि की मधुर कल्पना हो तुम
या गायक की मधुरिम तान
या सरिता जल की तरंग हो
अरुन कमल की मधु मुस्कान

कौन हो तुम, कौन हो -२
कौन हो

ऋतु बसंत की प्रथम कली हो
सावन की पहली बरसात
या चिर विरही दो हृदयों के
मधुर मिलन की पहली रात

कौन हो तुम, कौन हो -२
कौन हो

प्रणय गीत की प्रथम पंक्ति हो
या मनु की पहली संतान
नव यौवन की प्रथम दृश्टी हो
नयनों की पहली पहचान

कौन हो तुम, कौन हो -२
कौन हो

२: विरह

कौन हो तुम, कौन हो, ओ ओ, आ आ आ
कौन हो तुम, कौन हो -२
कौन हो

(तुम अशाध की प्रथम घटा हो
या पहला बिजली का बान) -२
या रिमझिम पहली पुहार की -२
विरही नयन की अश्रु समान

कौन हो तुम, कौन हो -२
कौन हो

विकल सिंधु में करुण बिंदु हो -२
घन घूँघट में इंदु समान
मूक हृदय की छुपी हूक हो -२
दुखी जगत के कम्पित प्राण

कौन हो तुम, कौन हो -२
कौन हो

Comments/Credits:

			 % Transliterator: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu)
% Date: Thu Sep  7, 1995
% Credits: P-Stats by Arun Verma (verma@cs.cornell.edu)
%	   Additions by Shashikant Joshi (rava0002@gold.tc.umn.edu)
% Editor: Rajiv Shridhar (rajiv@hendrix.coe.neu.edu)
% Comments: 'kaun ho' comes twice in the film, both times by 
%  Mahendra Kapoor.  The Stree LP has quaint names for the two parts.  
%  The lyrics provided by Shubha belong to the first version, called 
%  'kaun ho tum: milan.'  In the film, it occurs just after Dushyant's 
%  first encounter with Shakuntala.  The second version, called 'kaun 
%  ho tum: viraha', is set after he recovers his memory, but cannot 
%  find her.  It's very somber.
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image