kaTatii hai ab to zi.ndagii marane ke i.ntazaar me.n
- Movie: Naaz
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Anil Biswas
- Lyricist: Prem Dhawan
- Actors/Actresses:
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कटती है अब तो ज़िंदगी मरने की इंतज़ार में
अब न ख़िज़ा में कोई ग़म, अब न खुशी बहार में
कटती है अब तो ज़िंदगी ...
क्या क्या फ़रेब खाये हैं क्या क्या सितम उठाये हैं
हम तो कहीं के न रहे हाय! किसी के प्यार में
कटती है अब तो ज़िंदगी ...
देखी थी हमने भी बहार, हम भी हँसे थे एक बार
कितना क़रार था कभी इस दिल-ए-बेक़रार में
कटती है अब तो ज़िंदगी ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar