kaliyo.n kaa chaman tab banataa hai
Back to: main indexView: Plain Text, हिंदी Unicode,
कलियों का चमन तब बनता है -२
( थोड़ा रेशम लगता है
थोओड़ा शीशा लगता है
हीरे मोती जड़ते हैं
थोड़ा सोना लगता है ) -२
पायल कोई जब बनती है -२
( थोड़ा पीतल होता है
थोड़े घुँघरू होते हैं
फिर एक दूरी होती है
पाँव में डोरी होती है ) -२
सावन की झड़ी जब लगती है -२
( थोड़े बादल होते हैं
जैसे काजल होता है
थोड़ी बूँदें होती हैं
मन ये पागल होता है ) -२
यौवन की रुत जब आती है -२
( थोड़े भँवरे होते हैं
थोड़ी मस्ती होती है
बड़े तूफ़ान होते हैं
उनमें कश्ती होती है ) -२
Comments/Credits:
% Series: GEETanjali