kahate hai.n pyaar kisako pa.nchhii zaraa bataa de
- Movie: Baarish
- Singer(s): Lata Mangeshkar, C Ramchandra
- Music Director: C Ramchandra
- Lyricist: Rajinder Krishan
- Actors/Actresses: Nutan, Dev Anand, Kumkum, Jagdish Sethi, Anwar, Lalita Pawar, Gop
- Year/Decade: 1957, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
ल : कहते हैं प्यार किसको पंछी ज़रा बता दे
उड़ना खुली हवा में ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
कहते हैं प्यार किसको पंछी ज़रा बता दे
उड़ना खुली हवा में
दो : ओ बेज़ुबाँ सिखा दे -२
ल : मुश्क़िल है इस जहाँ में आज़ादियों से रहना -२
चि : जो बात दिल में आये उसको ज़ुबाँ से कहना -२
ल : आज़ाद तू है जैसा वैसा हमें बना दे
चि : उड़ना खुली हवा में ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
दो : कहते हैं प्यार किसको पंछी ज़रा बता दे
उड़ना खुली हवा में ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
ल : नफ़रत की वादियों से हो दूर एक बसेरा
शामें जहाँ सुहानी रंगीन हो सवेरा
चि : नफ़रत की वादियों से हो दूर एक बसेरा
शामें जहाँ सुहानी रंगीन हो सवेरा
ल : वो कौन सी है दुनिया रस्ता ज़रा दिखा दे
चि : उड़ना खुली हवा में ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
दो : कहते हैं प्यार किसको पंछी ज़रा बता दे
उड़ना खुली हवा में ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
ओ बेज़ुबाँ सिखा दे
Comments/Credits:
% Song Courtesy: http://www.indianscreen.com