kahaa.N se le ke aa_ii hai.n ... merii taqadiir ke maalik
- Movie: Shart
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Hemant Kumar
- Lyricist: S H Bihari
- Actors/Actresses: Shyama, Deepak
- Year/Decade: 1954, 1950s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कहाँ से ले के आई हैं कहाँ मजबूरियाँ मेरी
ज़ुबाँ ख़ामोश आँखें कह रही हैं दास्तां मेरी
मेरी तक़दीर के मालिक मेरा कुछ फ़ैसला कर दे
बुरा चाहे बुरा कर दे भला चाहे भला कर दे
मेरी तक़दीर के मालिक ...
मुझे इतना बता दे मैं कहाँ जाऊँ किधर जाऊँ
कहीं जाने से अच्छा है तेरे क़दमों में मर जाऊँ
सहारा दे नहीं सकता तो फिर बेआसरा कर दे
मेरी तक़दीर के मालिक ...
नहीं दुनिया में मेरा दूसरा कोई ठिकाना है
मुझे तो बस यहीं अपना मुक़द्दर आजमाना है
लिया है दिल तो मेरी जान भी तन से जुदा कर दे
मेरी तक़दीर के मालिक ...
मुझे बरबाद करने में जो होता हो भला तेरा
बुझा दे अपने हाथों से चिराग़-ए-ज़िन्दगी मेरा
नहीं कोई गिला तुझसे अगर चाहे फ़ना कर दे
मेरी तक़दीर के मालिक ...