kachche dhaage ke saath jise baa.Ndh liyaa jaa_e
- Movie: Kachche Dhaage
- Singer(s): Lata Mangeshkar
- Music Director: Laxmikant, Pyarelal
- Lyricist: Anand Bakshi
- Actors/Actresses: Vinod Khanna, Kabir Bedi, Moushumi Chatterjee
- Year/Decade: 1973, 1970s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
कच्चे धागे के साथ जिसे बाँध लिया जाए
वो बन्दी क्या छूटे वहीं पे जिए वहीं मर जाए
कच्चे धागे के ...
जिन पे चल न पाए ज़ंजीरों की जोरा-ज़ोरी
उनको खींच के ले आए कच्ची रेशम की डोरी
किसी ने सच ही कहा है कि
दो ही बातों के बीच मन का मीत बन जाए
वो दुश्मन जो बड़े-बड़ों के कभी हाथ न आए
कच्चे धागे के ...
ऐसा भी आता है कोई मस्त पवन का झोंका
गंगा-जल पे भी हो जाता है मदिरा का धोखा
किसी ने सच ही कहा है कि
झूठे वादे के साथ जिसे तोड़ दिया जाए
वो बन्धन क्या जुड़े जुड़े तो जुड़े गांठ पड़ जाए
कच्चे धागे के ...
मन-मन्दिर में सूरत तेरी रोज़ करूँ मैं पूजा
मेरा तेरे द्वार बिना प्रीतम नाहीं घर दूजा
किसी ने सच ही कहा है कि
सच्चे नाते के साथ जिसे प्रेम किया जाए
वो पंछी क्या उड़े उड़े तो उड़े लौट कर आए
कच्चे धागे के ...