Browse songs by

jhuume re kalii, bha.Nvaraa ulajh gayaa kaa.NTo.n me.n

Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


झूमे रे कली, भँवरा उलझ गया काँटों में -२
बन बन ढूँढे पवन शराबि -२
गगन कहे
गगन कहे, चुपके से फूल खिला काँटों में
झूमे रे कली, भँवरा उलझ गया काँटों में

शाम-सवेरे दिल को घेरे, कौन मुझ पे जादू फेरे
सब समझावे प्रीत बुरी है -२
लगन कैसी
लगन कैसी, जीवन का चैन छुपा काँटों में
झूमे रे कली, भँवरा उलझ गया काँटों में

मन में आके चैन चुराके, जो छुप जाये नींद उड़ाके -२
जब मैं उनका नाम पुकारूँ -२
नज़र कहे
नज़र कहे, आँचल का पूछ पता काँटों में
झूमे रे कली ...

Comments/Credits:

			 % Transliterator:Srinivas Ganti
% Date:27 June 2001
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image