in bahaaro.n me.n akele na phiro
- Movie: Mamta
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Roshan
- Lyricist: Majrooh Sultanpuri
- Actors/Actresses: Dharmendra
- Year/Decade: 1966, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
इन बहारों में अकेले न फिरो
राह में काली घटा रोक न ले
मुझ को ये काली घटा रोकेगी क्या
ये तो ख़ुद है मेरी ज़ुल्फ़ों के तले
ये फ़िज़ायें ये नज़ारे शाम के
सारे आशिक़ हैं तुम्हारे नाम के
फूल कहती है ओ हो हो हो
फूल कहती है तुम्हें बाद-ए-सबा, तुम्हें बाद-ए-सबा
देखना बाद-ए-सबा रोक न ले
इन बहारों में अकेले ...
मेरी कदमों से बहारों की गली
मेरा चेहरा देखती है हर कली
जानते हैं सब ओ हो हो हो
जानते हैं सब मुझे गुल्ज़ार में, मुझे गुल्ज़ार में
रंग सब को मेरे होंठों से मिले
इन बहारों में अकेले ...
Comments/Credits:
% Transliterator: K Vijay Kumar