ik chamelii ke ma.NDave tale
- Movie: Cha Cha Cha
- Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
- Music Director: Iqbal Qureshi
- Lyricist: Makhdoom Mohinuddin
- Actors/Actresses: Helen, Chandrashekhar
- Year/Decade: 1964, 1960s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
दो : इक चमेली के मँडवे तले -२
मैकदे से ज़रा दूर उस मोड़ पर -२
दो बदन प्यार की आग में जल गए
इक चमेली के ...
र : प्यार हर्फ़-ए-वफ़ा प्यार उनका ख़ुदा -२
प्यार उनकी चिता
दो : दो बदन प्यार की ...
ओस में भीगते चाँदनी में नहाते हुए -२
जैसे दो ताज़ा-रु ताज़ा-दम फूल पिछले पहर -२
ठंडी ठंडी सुबुक रौ चमन की हवा -२
सर्फ़-ए-मातम हुई -३
र : काली-काली लटों से लिपट गर्म रुख़सार पर
एक पल के लिए रुक गई
दो : दो बदन प्यार की ...
ओ हमने देखा उन्हें दिन में और रात में नूर-ओ-ज़ुल्मात में -२
र : मस्जिदों के मिनारों ने देखा उन्हें
आ : मंदिरों के किवाड़ों ने देखा उन्हें
आ : मैकदे की दराड़ों ने ( देखा उन्हें ) -३
दो : दो बदन प्यार की ...
ये बता चारागर तेरी ( ज़.म्बील में ) -२
र : नुस्ख़ा-ए-कीमिया-ए-मुहब्बत भी है
आ : नुस्ख़ा-ए ...
र : कुछ इलाज-ओ-मुदावा-ए- ( उल्फ़त भी है ) -२
दो : दो बदन प्यार की ...
Comments/Credits:
% Credits: U.V. Ravindra % Comments: Rafi Veritable Gems