Browse songs by

idhar phir bhii aanaa, udhar jaane vaale - - Saigal

  • Movie:
  • Singer(s): K L Saigal
  • Music Director:
  • Lyricist:
  • Actors/Actresses:
  • Year/Decade: unknown
Back to: main index
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image


इधर फिर भी आना, उधर जाने वाले
अरे जी को बेचैन कर जाने वाले

छुरी फेर देना तो अच्छा था इस से
लगावट से मुँह फेर कर जाने वाले

गला काटना पहले, फिर हाथ मलना
बड़े ढीठ निकले, मुकर जाने वाले

ये है प्रीत की रीत बदलो न इसको
गले पहले मिलते हैं घर जाने वाले

कहीं आरज़ू क्यों दिखा दे न इक दिन
कि यूँ देखो मरते हैं मर जाने वाले

Comments/Credits:

			 % Transliterator: K Vijay Kumar
		     
View: Plain Text, हिंदी Unicode, image