he ik din kisii faqiir ne ... jisakaa ko_ii nahii.n usakaa to Kudaa hai yaaro
- Movie: Laawaris
- Singer(s): Kishore Kumar
- Music Director: Kalyanji, Anandji
- Lyricist:
- Actors/Actresses: Amitabh Bachchan, Rakhee, Zeenat Aman, Amjad Khan
- Year/Decade: 1981, 1980s
View: Plain Text, हिंदी Unicode,
हे हे हे
इक दिन किसी फ़क़ीर ने इक बात कही थी
अब जा के दिल ने माना माना वो बात सही थी
जिसका कोई नहीं उसका तो ख़ुदा है यारो -२
( मैं नहीं कहता ) -२ किताबों में लिखा है यारों
जिसका कोई नहीं ...
( हम तो क्या हैं ) -२ वो फ़रिश्तों को आजमाता है -२
बनाकर हमको मिटाता है फिर बनाता है
( आदमी टूट के ) -२ सौ बार जुड़ा है यारों
जिसका कोई नहीं ...
इम्तहानों का यहाँ दौर यूँ ही चलता है -२
आँधियों में भी उम्मीदों का दिया जलता है
( कल की उम्मीद पे ) -२ इंसान जिया है यारों
जिसका कोई नहीं ...
( कब तलक हमसे ) -२ तक़दीर भला रूठेगी -२
इन अँधेरों से उजाले की किरण फूटेगी
( ग़म के दामन में ) -२ कहीं चैन छुपा है यारों
जिसका कोई नहीं ...